- महिला वकील ने लगाया शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

NAINITAL: महिला वकील ने अपने ही सीनियर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक और मानसिक शोषण का केस दर्ज कराया है। दून निवासी आरोपी वकील पूर्व न्यायिक अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।

शादी का दिया झांसा

कोतवाली में दी तहरीर में युवती ने बताया कि 2016 में उसने जूनियर वकील के तौर पर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। इस बीच एक न्यायिक अधिकारी ने उसे अपने बेटे के साथ प्रैक्टिस करने का प्रस्ताव दिया। जिस पर 2017 से उसने उसके साथ कार्य करना शुरू कर दिया। करीब छह माह बाद आरोपी ने शादी की इच्छा जाहिर की और परिजनों की सहमति होने का आश्वासन देते हुए शारीरिक संबंध बना लिए। 2020 में युवक उसके घर शादी का प्रस्ताव लेकर भी पहुंचा, जहां वह दहेज की मांग करने लगा। दहेज देने से मना करने पर शादी करने से मुकरने लगा। नाराजगी व्यक्त करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गढ़विहार फेज नंबर एक मोहकमपुर देहरादून निवासी वकील अरुण प्रताप साह के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है।