-सीएम धामी ने सिटी पार्क में किया प्लांटेशन, आग्रह किया बुके की जगह सम्मान में दिया जाए पौधा

देहरादून, सांस्कृतिक धरोहर व संपन्नता का प्रतीक हरेला पर्व पर दून जनपद ने अपने नाम रिकॉर्ड बनाया है। दावा किया रहा है कि उत्तराखंड में पहला ऐसा मौका है, जब एक घंटे के दौरान 500436 प्लांटेशन किया गया। खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एमडीडीए के सिटी पार्क में प्लांटेशन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह पर्व सांस्कृतिक धरोहर व संपन्नता का प्रतीक है। ऐसे कार्यक्रमों में हर किसी की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। कहा, प्लांटेशन के साथ ही संरक्षण पर विशेष जोर देना होगा। सीएम ने आग्रह किया कि शिष्टाचार भेंट आदि के वक्त बुके नहीं, बल्कि पौधे ही भेंट किए जाने चाहिए। लगातार प्लांटेशन से विलुप्त हो रहे जल श्रोतों का भी सम्वर्द्धन होगा। वहीं, वन मंत्री डॉ। हरक सिंह ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के साथ विकास हम सब की जिम्मेदारी है। इधर, हरेला पर्व पर दून सहित प्रदेशभर में भी बड़े स्तर पर प्लांटेशन किया गया।

-प्लांटेशन सुबह 11.30 से 12.30 तक संपन्न हुआ।

-इसका लाइव टेलीकास्ट सीएम के समक्ष सिटी पार्क में हुआ।

-विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व मसूरी वन प्रभागों में 4 स्थानों पर ड्रोन से हुई वीडियो व फोटोग्राफी।

-गत वर्ष किया गया था 3,53,000 प्लांटेशन।

-इस वर्ष प्लांटेशन के लिए विभागीय बजट की थी व्यवस्था।

-नगर निकायों के लिए 15000 प्लांट्स एमडीडीए से हुए प्राप्त।

-डीएम डॉ। आशीष कुमार श्रीवास्तव व सीडीओ नितिका खंडेलवाल ने सिटी पार्क में किया प्लांटेशन।

::प्लांटेशन पर एक नजर::

-जिले में कुल प्लांटेशन--500436

चकराता में-- 60500

कालसी में --54500

चकराता वन प्रभाग में --55021

कालसी वन प्रभाग में --35000

विकासनगर में --38000

सहसपुर में --37000,

नगर पालिका परिषद विकासनगर में --1500

नगर पालिका क्षेत्र हरर्बर्टपुर में --1000

दून नगर निगम क्षेत्र में--5030

नगर पालिका मसूरी --1000

मसूरी वन प्रभाग में --55000

दून वन प्रभाग में --70000

नगर पालिका डोईवाला --2000

ब्लॉक डोईवाला में --12565

नगर निगम ऋषिकेश -- 2420

ब्लॉक रायपुर --13000

डीएचओ के क्षेत्रीय कार्यालयों--56,900 पौधे रोपित

उत्तराखंड से विश्वभर में पर्यावरण का संदेश जाए

एमडीडीए सिटी पार्क में प्लांटेशन के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृति और प्रकृति का केंद्र भी है। उत्तराखंड की धरती से पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्वभर में जाए। प्लांटेशन व अनेक सामाजिक कायरें में हम सबको अपना योगदान देना होगा। राज्य बनने के बाद यहां के धार्मिक परंपराएं, रीति रिवाज का व्यापक प्रसार हुआ है। सीएम ने हरेला पर्व के अवसर पर एसडीआरएफ बटालियन जौलीग्रांट में भी प्लांटेशन किया। कहा, कोविड महामारी से वैश्रि्वक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। कहा, कोविड के दौरान पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ। धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि इस वर्ष पुलिस की ओर से एक लाख प्लांटेशन का टारगेट रखा गया है। 5 जून से अब तक पुलिस ने 90 हजार से अधिक प्लांटेशन किया है।

मंत्री ने विज्ञान धाम में बच्चों के नाम किया प्लांटेशन

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की मंत्री रेखा आर्या ने शिशु और बालिका निकेतन के बच्चों के साथ हरेला टूर किया। इस मौके पर उन्होंने हरेला का महत्व समझाने के लिए विज्ञानधाम में बच्चों के नाम से प्लांटेशन किया। मंत्री रेखा आर्या के साथ उनके तीन बच्चों भी साथ में रहे। इस मौक पर विज्ञान धाम में बच्चों को यूरेशियन प्लेट, हिमालयन फॉसिल्स, माउंट एवरेस्ट, ग्लेशियर के बारे में जानकारी दी गई।