- खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद उतरने लगा नदियों का जलस्तर

- 170 सड़कें अब भी बंद, 500 गांव अलग-थलग

DEHRADUN: करीब 60 घंटे तक लगातार बारिश के बाद उत्तराखंड को संडे सुबह से कुछ राहत मिल गई है, लेकिन इन 60 घंटों के दौरान अस्त-व्यस्त हुई जिन्दगी अब भी पटरी में नहीं लौटी है। राज्यभर की 170 सड़कें अब भी बंद हैं और 500 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा हुआ है। कई नदियां अब भी खतरे के निशान के आसपास बह रही है।

हाईवे अब भी बंद

उत्तराखंड का सबसे महत्वपूर्ण बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार यह मार्ग चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में कई जगह बंद है। केदानाथ मार्ग भी बंद है। गंगोत्री राजमार्ग खुला है, लेकिन यमुनोत्री मार्ग जानकीचट्टी से आगे बंद है।

कहां कितने रोड बंद

जिला हाईवे अन्य

चमोली 2 -

देहरादून - 6

रुद्रप्रयाग 2 -

पौड़ी - 11

उत्तरकाशी - 3

टिहरी 1 45

बागेश्वर 1 11

नैनीताल 1 22

अल्मोड़ा 1 7

चंपावत 1 33

पिथौरागढ़ 4 31

नदियों का जलस्तर

नदी स्थान जलस्तर मीटर

गंगा ऋषिकेश 340.35

यमुना डाकपत्थर 455.15

टौंस इच्छाड़ी 455.06

अलकनन्दा रुद्रप्रयाग 427.00

मंदाकिनी रुद्रप्रयाग 426.00

पिंडर कर्णप्रयाग 770.28

नंदाकिनी नंदप्रयाग 868. 65

काली पिथौरागढ़ 889.60

टिहरी डैम टिहरी 752.00

2013 के बाद सबसे ज्यादा पानी

पहाड़ों में हुई बारिश के बाद गंगा नदी में जलस्तर में भारी बढ़ोत्तरी हुई। हरिद्वार में गंगा में बहने वाला पानी 2013 के बाद सबसे ज्यादा था। टिहरी बांध से 6,825 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद हरिद्वार में गंगा नदी में 3,92,404 क्यूसेक पानी बह रहा था। यदि गंगा नदी अब भी खतरे के निशान के पास है। यहां वाण गंगा का तटबंध टूट जाने से 51 लोग फंस गये, जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया।

500 गांवों का संपर्क कटा

सड़कें बंद होने से करीब 500 गांवों का संपर्क कटा हुआ है। चमोली में 150 और रुद्रप्रयाग जिले में 80 से ज्यादा गांवों संपर्क कटा हुआ है। अन्य जिलों में कई गांवों की सड़कें बंद हैं। पिथौरागढ़ में तवाघाट-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग छठे दिन भी बंद है। यहां 100 से भी ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं।

राज्य में दो डेथ

तीन दिन तक हुई भारी बारिश के कारण राज्य में दो लोगों की डेथ हुई है। पौड़ी जिले के रिखणीखाल में चारापत्ती लेकर लौट रही एक महिला में बरसाती नाले के तेज बहाव में बहकर मौत हो गई। जबकि पिथौरागढ़ में एक निर्माणाधीन रोड का मलबा जेसीबी पर गिरने से ड्राइवर की डेथ हो गई।

अगले दिनों हल्की बारिश

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्यभर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मंडे को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के एक अथवा दो दौर होने की संभावना जताई गई है।