-एप्वाइंटमेंट लेना होगा जरूरी

-शुरुआत में मिलेगी 15-15 लोगों की एंट्री

देहरादून। ट्यूजडे से आरटीओ में काम शुरू हो जाएंगे, लेकिन इससे पूर्व आरटीओ में जाने के लिए कोरोना के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। एप्वाइंटमेंट लेना अनिवार्य होगा और बिना मास्क के एंट्री नहीं मिलेगी। 22 जून से पब्लिक के लिए पूर्व की भांति एंट्री होगी। हर सेशल में 15-15 लोगों की एंट्री हो सकेगी। हालांकि आरटीओ के अनुसार बीते दिनों कुछ लोगों की एंट्री के साथ ऑफिस खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन अनलॉक होने का इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में अब जब कफ्र्यू में ढील मिली तो आरटीओ में भी पब्लिक डीलिंग शुरू करने का निर्णय लिया।

22 अप्रैल से बंद है आरटीओ

आरटीओ ऑफिस में 22 अप्रैल से सभी काम बंद हैं। कई कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने पर पब्लिक की एंट्री बंद थी। आरटीओ में पब्लिक की एंट्री बंद होने से आरटीओ ऑफिस में कई काम पेंडिंग चल रहे हैं। कई लोग ड्राइविंग लाइसेंस के रिन्युअल न होने के कारण ड्राइविंग नहीं कर पा रहे हैं। आरटीओ में अब तक कुल 11 हजार से ज्यादा लाइसेंस व अन्य काम पेंडिंग हैं। इसके साथ ही अन्य काम 25 हजार से ज्यादा पेंडिंग हैं।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू, नियम का पालन जरूरी

वेडनसडे को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 100 परसेंट कैपेसिटी के साथ संचालित होने शुरू हो गए हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैसेंजर के मास्क न पहनने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही व्हीकल को सेनेटाइज करना भी जरूरी है। इसके लिए अभियान चलाकर कोताही नहीं बरती जाएगी।

एक्शन में आई एनफोर्समेंट टीम

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के खुलने के साथ ही अब आरटीओ की एनफोर्समेंट टीम एक्शन में आ गई है। आरटीओ की टीम बुधवार से सड़कों पर उतरकर नियमों का पालन न करने पर व्हीकल चालकों के चालान काटे।

इस समय सबसे ज्यादा बैकलॉग लाइसेंस का है। लर्निग व परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदकों की संख्या 11 हजार के पार पहुंच चुकी है। ऑफिस खुलते ही पहले के एप्लीकेंट्स के लाइसेंस बनने शुरू होंगे। शुरुआत में नए लाइसेंस नहीं बनेंगे।

दिनेश चन्द्र पठोई, आरटीओ प्रशासन देहरादून