देहरादून (ब्यूरो)। ट्यूजडे को दून में मैक्सिमम टेंपरेचर 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नॉर्मल से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यानी मौसम विज्ञान के पैरामीटर्स के अनुसार यह एक हीट डे था। मैक्सिमम के साथ ही मिनिमम टेंपरेचर भी लगातार नॉर्मल से ज्यादा चल रहा है। ट्यूजडे को मिनिमम टेंपरेचर 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नार्मल से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

लगातार बढ़ता रहा टेंपरेचर
पिछले कुछ दिनों से दून सहित पूरे स्टेट का मिनिमम और मैक्सिमम टेंपरेचर तेजी से बढ़ा है। मंडे को दून का मैक्सिम टेंपरेचर 29.6 डिग्री और मिनिमम टेंपरेचर 13.0 डिग्री सेल्सियस यानी नॉर्मल से क्रमश: 7 डिग्री और 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया था। संडे को मैक्सिमम टेंपरेचर नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा 28.5 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेंपरेचर नॉमर््ल से 4 डिग्री ज्यादा 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दून से लेकर पहाड़ों तक हाल के दिनों में तेज गर्मी महसूस की जा रही थी।

2021 के नाम ऑल टाइम रिकॉर्ड
फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा गर्मी का ऑल टाइम रिकॉर्ड दो वर्ष पहले 2021 के नाम है। इस वर्ष 26 फरवरी को दून का मैक्सिमम टेंपरेचर 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 10 वर्षों में यह दूसरा मौका है, जब फरवरी का टेंपरेचर इतना ज्यादा बढ़ा है। पिछले वर्ष यानी 2022 में फरवरी के महीने में सबसे ज्यादा टेंपरेचर 28 फरवरी को 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 10 वर्षों में 2018 और 2020 में ही फरवरी के महीने में मैक्सिसम टेंपरेचर 29 डिग्री के पार पहुंचा। 2018 में 23 फरवरी को मैक्सिमम टेंपरेचर 29.5 डिग्री और 2020 में 13 फरवरी को 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बाकी सभी वर्षों में मैक्सिमम टेंपरेचर फरवरी के महीने में 29 डिग्री से कम रहा।

अचानक झमाझम बारिश
दिनभर तेज गर्मी के बाद ट्यूजडे शाम को दून में अचानक बादल घिर गये और गरज-चमक के साथ तेज बौछारें शुरू हो गइ। हालांकि मौसम विभाग को दूर-दूर तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं थी। शाम 5:30 बजे मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून की ओर से जारी मौसम संबंधी पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में दून सहित पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई थी। लेकिन शाम को 8 बजे के करीब दून के बिजली की चमक के साथ तेज बौछारें पडऩी शुरू हो गई।