देहरादून (ब्यूरो)। थाना सहसपुर पुलिस को नशा तस्करों की खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर उनके पास से 510 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस के अनुसार मंडे को चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध सेंट्रो कार को रोका गया। कार में एक एक पुरुष और एक महिला सवार थे। पूछताछ में पता चला दोनों पति-पत्नी हैैं। तलाशी लेने पर उनके पास 510 ग्राम स्मैक बरामद हुई। स्मैक की कीमत करीब 51 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी
- अशरफ पुत्र रुस्तम निवासी मिर्जापुर थाना मिर्जापुर, सहारनपुर यूपी।
- साबदा पत्नी अशरफ निवासी

बरेली से लाये थे स्मैक
पूछताछ में अशरफ ने बताया कि वह पेंंटर का काम करता है। मिर्जापुर में उसकी पहचान एक व्यक्ति से हुई जो स्मैक तस्करी का करता था। जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने भी यह धंधा शुरू कर दिया। अपने साथी के साथ मिलकर वह बरेली से कम दाम में स्मैक लाकर अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स पैडलर्स को ऊंचे दाम पर बेचता है। वह कुंजा ग्रांट गांव में कुछ लोकल ड्रग पैडलर्स को स्मैक बेचने जा रहा था। पुलिस से बचने के लिये अपनी पत्नी को साथ में रखता है। अशरफ से मिर्जापुर और बरेली के कुछ बड़े नशा तस्करों और कुंजा ग्रांट के लोकल ड्रग पैडलर्स की जानकारी मिली है। अशरफ के खिलाफ पहले से ही थाना सहसपुर और प्रेमनगर में ड्रग्स तस्करी के केस दर्ज हैं।

4 करोड़ का नशा पकड़ा 2022 में
दून पुलिस ने पिछले साल यानी वर्ष 2022 में कुल 4 करोड़, 45 लाख, 89 हजार 980 रुपये मूल्य का नशा पकड़ा। इसमें सबसे ज्यादा 3 करोड़, 87 लाख रुपये से ज्यादा स्मैक शामिल है। इस वर्ष जनवरी में 55 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य का नशा पकड़ा जा चुका है। इसमें अकेले स्मैक 49 लाख 82 हजार का है। इसके अलावा चरस, गांजा और नशीली दवाएं भी पुलिस ने बरामद की हैं।

जनवरी में 55 लाख का नशा
पुलिस ने इस वर्ष जनवरी के महीने में 55 लाख, 22 हजार 117 रुपये मूल्य का नशा पकड़ा है। इस बार भी स्मैक सबसे ज्यादा पकड़ी गई। फरवरी के पहने में अब तक 52 लाख से ज्यादा का नशा बरामद किया जा चुका है। 51 लाख का नशा एक ही दिन पकड़ा गया, जबकि हाल के दिनों में हर रोज नशे की खेप बरामद की जा रही है। इसके बावजूद नशा तस्कर लगातार दून में नशा बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।

पकड़े गये नशे का मूल्य
नशा 2022 2023
कीमत गिरफ्तार कीमत गिरफ्तार
चरस 33,99,800 102 4,11,000 16
स्मैक 3,87,99,900 308 49,81,900 23
अफीम 10,820 1 - -
गंाजा 32,44,395 86 78,818 5
डोडा पोश्त 70,000 0 - -
नशीली गोली 95625 1 - -
नशीले इंजेक्शन 49,400 5 50,400 1
नशीले कैप्सूल 2,90,040 8 - -
कुल 4 65 89 980 511 55,22,117 45