देहरादून, (ब्यूरो): हर साल बरसात में लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है। जिसे देखते हुए नगर निगम करोड़ों रुपये खर्च कर सिटी में जल भराव की समस्या को रोकने के प्रयास में जुटा है। मानसून से पहले नगर निगम ने नाला गैंग को एक्टिव कर लिया है। जिससे बरसात में जल भराव की समस्या न हो। इसके तहत सिटी के तमाम बड़े नालों व नालियों को साफ कर लिया जाए। नालों से कूड़ा साफ होने से कूड़ा जाम की स्थिति नहीं रहेगी और बरसात का पानी नालों में चला जाएगा। इसी कड़ी के तहत नगर निगम 15 जून से शुरू होने वाले मानसून से पहले सभी बड़े नालों की सफाई कर ली जाए।

ऐसे होता है काम
दरअसल, सिटी में बड़े-बड़े नालों व नालियों की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया के बाद अलग-अलग के लिए नालों को चुना जाता है। जिसके बाद टेंडर के प्रस्तावित कंपनी सिटी के तमाम एरिया की सफाई करती है। बीते साल नालों की सफाई के लिए नगर निगम ने कुल 2.85 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जिसके बाद इस साल उम्मीद है कि इसका खर्च करीब 3.15 करोड़ रुपये होना तय हुआ है। नगर निगम अधिकारियों ने 31 मई तक सिटी के सभी बड़े नालों की सफाई के निर्देश दिए हैं। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार जल्द ही टीम को बढ़ाकर इसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

15 जून से मानसून सीजन
15 जून को उत्तराखंड में मानसून की दस्तक को माना जा है। मानसून आने पर शहर में जलभराव की समस्या आम होती है। जिसका कारण कई बार नगर निगम नालियों में कूड़ा भर जाने को माना जा रहा है। इसे देखते हुए नगर निगम शहर में मानसून के दौरान नालियों की सफाई कराता है। इसके लिए टेंडर भी जारी किया जाता है। मानसून सीजन शुरू होने के पहले नालों की सफाई कर जल भराव की समस्या को कम करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

एक नजर
-दून में मानसून से पूर्व नगर निगम ने सिटी में नालों की शुरू की सफाई।
-सिटी के सभी 100 वार्ड के नालों की सफाई तेज।
-नाला गैंग की 40 कर्मचारी कर रहे काम।
-सिटी में 39 बड़े नालों का काम जेसीबी से कराया जा रहा।
-रोजाना 10 लोकेशन में कर्मचारी कर रहें नालों की सफाई।
-नालों की सफाई के बाद सिटी के तमाम 487 नालियों की सफाई हो सके।
- नालों की सफाई पर खर्च होगा अनुमानित 3.15 करोड़ रुपये

यहां हो रही सफाई
ईश्वरविहार लाडपुर
ऋषि नगर
चूना भट्टा
रिस्पना पुल
कांवली पुल
इन्दिरेश नगर मन्नुगंज
आईएसबीटी नाला
शास्त्रीनगर खाला
ओखलबट्टा टर्नर रोड

यहां आती है दिक्कत
-मन्नुगंज
-गोविन्दगढ़
-विजय कॉलोनी
-खुडबुडा के पास
-प्रभात सिनेमा के बैक साइड
-बिंदाल के पीछे
-संजय कॉलोनी के बैक साइड
-चक्खु मोहल्ला के पीछे
-क्लेमेंटटाउन
-कैनाल रोड
-डीएल रोड के पास

नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। मानसून से पहले नगर निगम सभी बड़े नालों की सफाई के बाद अन्य छोटी नालियों की सफाई शुरू कर देगा। जिससे मानसून से पहले इसे पूरा कर लिया जाए और जल भराव की समस्या न हो।
डॉ। अविनाश खन्ना, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम

नियम के अनुसार नगर निगम मई से ही नालों व नालियों की सफाई शुरू कर देता है। जिससे सिटी में किसी भी तरह से मानसून से पहले नालों व नालियों की सफाई हो जाए। लोगों को जल भराव की समस्या से न जूझना पड़ा।
सुनील उनियाल गामा, निवर्तमान मेयर

सिटी में जल भराव की समस्या न हो इसके लिए नगर निगम की ओर से जगह-जगह होल भी कराए गए है। जिससे मुख्य सड़कों पर जमा होने वाला पानी सीधा होल के जरिए भूतल में समा जाए। सिटी में जल भराव की समस्या न हो।

dehradun@inext.co.in