-संडे को मई के महीने में सबसे कम 4917 टेस्ट, 1248 पॉजिटिव केस सामने आये

-कम टेस्ट के बाद रिकवर हुए पेशेंट की संख्या पॉजिटिव के मुकाबले कम

देहरादून

संडे को हुए इस महीने के सबसे कम टेस्ट के बीच रिकवर हुए पेशेंट की संख्या नये पॉजिटिव केसेज की तुलना में कम रही। दून में पिछले 24 घंटे के दौरान 1984 पेशेंट रिकवर हुए और पॉजिटिव केसेज की संख्या 1248 रही। इस दौरान केवल 4917 सैंपल लिए गये। मई के महीने में एक दिन में सैंपलिंग का यह सबसे कम आंकड़ा है। इंफेक्शन रेट 25 परसेंट रहा।

मई में टेस्ट पर नजर

डेट टेस्ट पॉजिटिव आईआर परसेंट

1 मई 10736 2266 21.1

2 मई 93453 2580 27.3

3 मई 7701 2026 26.3

4 मई 9583 2789 29.1

5 मई 9628 2771 28.8

6 मई 10596 3979 37.5

7 मई 9011 3123 34.6

8 मई 9843 3430 34.8

9 मई 5435 2419 44.5

10 मई 8421 1857 22.05

11 मई 9248 2201 23.8

12 मई 7804 2352 30.1

13 मई 7502 2094 29.9

14 मई 6470 1583 24.43

15 मई 7285 1423 19.5

16 मई 4917 1248 25.0

एक्टिव की संख्या घटी

नये पॉजिटिव केसेज की तुलना में रिकवर होने वालों की संख्या ज्यादा होने के कारण दून में एक्टिव केसेज की संख्या में कुछ कमी दर्ज की गई है। अब जिले में एक्टिव केसेज की संख्या 26865 हो गई है। हालांकि कोविड से होने वाले डेथ के मामले अब भी चिन्ताजनक बने हुए हैं। दून में विभिन्न हॉस्पिटल्स में 63 पेशेंट की डेथ हुई। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की कुल संख्या 25 सौ का आंकड़ा पार करते हुए 2516 हो गई है।

उत्तराखंड में राहत

कई दिनों के बाद उत्तराखंड में भी संडे को कुछ राहत रही। 46 दिनों के बाद राज्य में सबसे ज्यादा 5054 पेशेंट रिकवर हुए और 21 दिनों के बाद सबसे कम 4496 पॉजिटिव केस सामने आये। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव पेशेंट की संख्या में कुछ कमी दर्ज की गई। यह संख्या अब 78802 है। राज्य में कोविड से मरने वालों के संख्या अब भी हर रोज 100 से ज्यादा बनी हुई है। सैटरडे को 188 पेशेंट की डेथ हो गई, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। राज्य में अब तक मरने वालों की कुल संख्या 4811 हो गई है। राज्य के कई गांवों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। बसुकेदार तहसील के बीरों गांव में 125 लोगों की कोरोना जांच की गई, इनमें से 61 लोग पॉजिटिव आये हैं। बताया जाता है कि इस गांव को अब तक न तो कंटेनमेंट घोषित किया गया है और न ही लोगों को मेडिसिन उपलब्ध करवाई गई हैं। राज्य भर में 479 लोकेशंस को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।