देहरादून ब्यूरो। गैंगरेप और मर्डर की यह घटना जुलाई 2017 में मसूरी के पास हुई थी। 20 जुलाई के मसूरी के निचले हिस्से में स्थित चूनाखाला के जंगल में पेड़ पर दुपट्टे से लटकी एक महिला की डेडबॉडी बरामद हुई थी। महिला का चेहरा झुलसा हुआ था। पुलिस ने डेडबॉडी को लेकर छानबीन शुरू की तो महिला की पहचान पुरोला निवासी विजय के रूप में हुई। पता चला कि विजय की कुछ समय पहले शादी हुई थी। यह अपने पति के साथ पंजाब में रह रही थी, लेकिन एक दिन अचानक बिना पति को बताये कहीं चली गई थी।

सिम ने खोला था राज
पुलिस ने जिस जगह विजय की डेडबॉडी बरामद की थी, वहां एक मोबाइल और एक सिम भी मिला था। सिम बिहार के सीतामणि निवासी प्रमोद मंडल के नाम का था। इसके बाद पुलिस ने मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले बिहार के लोगों को सत्यापन किया। तब जाकर प्रमोद मंडल पुलिस की गिरफ्त में आया। पुलिस की जांच में पता चला कि विजय की अपने गांव के ही एक युवक से जान-पहचान थी। वह युवक से मिलने अकेले ही पंजाब से देहरादून होकर भट्टागांव पहुंची थी। वहां उसने कुछ मजदूरों से फोन मांगकर युवक से बात की थी और युवक को अपना पति बताया था। प्रमोद मंडल ने बताया कि महिला को अकेली देखकर उसने और उसके 7 अन्य दोस्तों ने उसके साथ रेप किया और पकड़े जाने के डर से गला दबाकर उसका मर्डर किया। चेहरा तेजाब से खराब कर दिया, ताकि पहचान न हो सके और जंगल में उसे पेड़ से लटका दिया।

6 साल बाद पकड़ा बिट्टू
पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और मर्डर का केस दर्ज किया था। इनमें से 7 को पुलिस अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर चुकी थी। दो आरोपी बिट्टू उर्फ सुरेन्द्र साहनी और जयकरण काफी कोशिश के बावजूद पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे। पुलिस ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किये थे। लगातार प्रयास के बाद आखिरकार 6 साल बाद बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया।

दून लाया गया आरोपी की
पुलिस के अनुसार बिट्टू साहनी उर्फ सुरेन्द्र साहनी निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामढ़ी बिहार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से बिहार में उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने बिहार में उसके गांव के आसपास ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था। आखिरकार पिछले दिनों बिट्टू साहनी के सीतामढ़ी में होने की सूचना मिली। मसूरी पुलिस की एक टीम तुरंत सीतामढ़ी के लिए रवाना हुई हुई और मार्च को उसे सीतामढ़ी बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को स्थानीय अदालत से ट्रांजिक्ट रिमांड लेते हेतु देहरादून लाया गया।

गिरफ्तार आरोपी
बिट्टू साहनी उर्फ सुरेन्द्र साहनी, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी, बिहार।