-आरोपी ने सिक्किम मणिपाल विवि से किया है ऑनलाइन एमबीए
-बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर जा रही महिला को मारा धक्का

देहरादून, 6 जुलाई (ब्यूरो)। मीडिया से बातचीत में एसएसपी दलीप ङ्क्षसह कुंवर ने बताया कि रजनी जोशी निवासी जागृति एनक्लेव सहस्त्रधारा रोड ने पुलिस में तहरीर दी थी। आरोप थे कि वह नेशनल इंश्योरेंस कंपनी में काम करती हैं। गत 3 जुलाई को किसी स्कूटी में सवार अज्ञात व्यक्ति ने एस्ले हॉल के नजदीक उन्हें धक्का देकर पर्स लूट लिया। पर्स में 40 हजार रुपये नकदी, मोबाइल और जरूरी कागज थे। इसके बाद डालनवाला पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू की।

फुटेज बने जांच में मददगार
डालनवाला कोतवाल की ओर इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जानकारी जुटाई गई। जांच के बाद दिलाराम से आगे न्यू कैंट रोड पर लूट में यूज स्कूटी के साथ आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी की पहचान मयंक आहूजा निवासी राजेंद्र नगर कैंट के रूप में हुई। आरोपी के पास से 35 हजार रुपये, मोबाइल और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस की पड़ताल व पूछताछ में पता चला कि आरोपी मयंक ने सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन एमबीए किया था। साल 2021 में उसकी शादी हुई थी। 4 माह बाद ही फैमिली कारणों से उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। इसके बाद पत्नी ने तलाक का केस भी कोर्ट में दाखिल किया हुआ है। लेकिन, इस बची मामला अदालत में पहुंचने के कारण उस पर काफी कर्जा बढ़ गया।

एस्लेहॉल के बाहर दिया अंजाम
इसी बीच गत तीन जुलाई को उसने एस्ले हॉल के निकट पीएनबी के बाहर रेकी की। स्कूटी की नंबर प्लेट पर अप्लाइड फॉर लिखकर कागज चस्पा कर दिया। इस दौरान बैंक के अंदर से जैसे ही महिला निकली, उसका थोड़ी दूर पीछा करने के बाद महिला को धक्का दिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद महिला का पर्स छीन कर कैनाल रोड की ओर आर्य नगर और सर्वे चौक होते हुए अपने घर तक पहुंचा। उसने कुछ समय 35 हजार रुपये अपने बैंक खाते में जमा करा दिए। बाकी 5 हजार रुपए का कर्जा चुकता कर दिया।

बॉक्स
महिला की चेन लूटने वाले 2 अरेस्ट
देहरादून, घर के पास टहल रही सीनियर सिटीजन महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। एसएसपी के मुताबिक बीती 3 जुलाई की शाम को नेहरू कॉलोनी स्थित अपर बद्रीश कालोनी में बुजुर्ग महिला इवङ्क्षनग वॉक कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कूटी में दो युवक आए। दोनों ने बुजुर्ग महिला की चेन लूट ली और रफूचक्कर हो गए। इस मामले में विरेंद्र ङ्क्षसह नेगी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

नशे के आदी, बना डाला चेन लूटेरे
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास करीब 75 सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। इस दौरान एक स्कूटी फुटेज में देखी गई। तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी अनमोल निवासी बौराड़ी टिहरी वर्तमान निवासी नेहरू ग्राम रामकिशन चौक रायपुर और वीरेंद्र थापा निवासी शिव विहार रामकृष्ण रामकृष्ण चौक नेहरू ग्राम रायपुर को अरेस्ट किया। इन दोनों आरोपियों से पुलिस ने लूटी चेन व स्कूटी बरामद की। पुलिस को उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं। जिसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया। इन दोनों के खिलाफ पहले से चोरी के कई केस दर्ज हैं।
dehradun@inext.co.in