देहरादून ब्यूरो। दून के मैक्सिमम टेंपरेचर में पांच दिन के भीतर करीब 9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई, जबकि मिनिमम टेंपरेचर में मामूली उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही। दून में 3 अक्टूबर को मैक्सिमम टेंपरेचर 34.0 डिग्री दर्ज किया गया था, जो नॉर्मल से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। 3 अक्टूबर के बाद हर रोज मैक्सिमम टेंपरेचर में गिरावट आती रही। सैटरडे को मैक्सिमम टेंपरेचर नॉर्मल से 4 डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। टेंपरेचर में आई इस गिरावट ने दून में सैटरडे को हल्की ठंड महसूस की गई।

ऐसे गिरा मैक्सिमम टेंपरेचर
डेट टेंपरेचर अंतर
3 अक्टूबर 34.0 5 डिग्री ज्यादा
4 अक्टूबर 32.6 4 डिग्री ज्यादा
5 अक्टूबर 310 3 डिग्री ज्यादा
6 अक्टूबर 30.6 2 डिग्री ज्यादा
7 अक्टूबर 28.7 1 डिग्री ज्यादा
8 अक्टूबर 25.4 4 डिग्री कम

ढाई गुना ज्यादा बारिश
आमतौर पर दून सहित पूरे राज्य में सितम्बर दूसरे वीक के बाद बारिश बंद हो जाती है और अक्टूबर फस्र्ट वीक में मॉनसून विदा हो जाता है। लेकिन, इस बार अब तक मॉनसून एक्टिव है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में नॉर्मल से ढाई गुना ज्यादा बारिश दून और राज्य में दर्ज की गई है। इस दौरान दून में सामान्य रूप से 14.6 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 35.6 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी नॉर्मल से 144 परसेंट ज्यादा बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है। राज्य में इस दौरान सामान्य रूप से 12.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक 31.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।

4 जिलों में एवरेज से कम बारिश
बेशक अक्टूबर के महीने में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून की बारिश हो रही हो, लेकिन इसके बावजूद राज्य के चार जिलों में इस महीने अब तक नॉर्मल से कम बारिश हुई है। रुद्रप्रयाग जिले में नॉर्मल 41 परसेंट कम दर्ज की गई है। जबकि उत्तरकाशी में नॉर्मल से 37 परसेंट कम बारिश हुई है। पौड़ी में नॉर्मल से 2े8 परसेंट और टिहरी में नॉर्मल से 3 परसेंट कम हुई है।

यूएस नगर ने तोड़ा रिकॉर्ड
अक्टूबर के महीने में बारिश ने मॉनसून सीजन में पूरे उत्तर भारत में एवरेज से सबसे ज्यादा बारिश वाले बागेश्वर जिले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मॉनसून सीजन में बागेश्वर में नॉर्मल से 188 परसेंट ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी, जो पूरे उत्तर भारत में सबसे ज्यादा थी। लेकिन अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऊधमसिंह नगर जिला बागेश्वर से काफी आगे निकल गया। इस दौरान ऊधमसिंह नगर जिले में 9.9 मिमी बारिश होती है। लेकिन इस बार 75.7 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यानी नॉर्मल से 664 परसेंट ज्यादा बारिश इस जिले में दर्ज की गई है।

कुमाऊं में आज भी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के जिलों में संडे को भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गढ़वाल मंडल के जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की आशंका जताई है।