देहरादून (ब्यूरो)। रात 12 बजे तक प्रधान पदों पर 85 प्रतिशत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के 70 प्रतिशत और जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर 30 प्रतिशत रिजल्ट डिक्लेयर हो चुके थे। मतगणना आज भी जारी है। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने ट्यूजडे शाम तक सभी सीटों के नतीजे सामने आ जाने की बात कही है। इससे पहले प्रदेश में तीन चरण में 5,11,16 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। लगभग 35600 उम्मीदवारों के लिए 30 लाख से अधिक लोगों ने वोट किया था। ज्योंही पंचायत चुनाव के नतीजे आना स्टार्ट हुए प्रदेश के रूरल एरिया में फेस्टिवल का माहौल नजर आया।

बड़े अंतर से जीते प्रधान

- ग्राम पंचायत गुमानीवाला देहरादून में प्रधान पद के लिए दीपिका व्यास ओबीसी को 4108 वोट मिल, उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी संतोष को 2504 वोट से हराया।

- पहले दिन की मतगणना मे किसी प्रधान प्रत्याशी को मिले सबसे अधिक वोट भी दीपका के नाम रहे।

क्षेत्र पंचायत सदस्य

- यूएस नगर के बाजपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की सीट संख्या 6 बरहैनी से पहले भावना देवी ने भारती को 1399 वोटों से हराया।

जिला पंचायत सदस्य

- पौडी गढवाल में जिला पंचायत सदस्य सीट संख्या 25 बमराडी में शांतिदेवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी सूषमा को 2732 वोटों से हराया।

-21 वर्ष में प्रधान बनी

नैनीताल के पनियाली में 21 वर्षीय रागिनी और मंगोली गांव में 21 वर्षीय मनीषा सबसे कम उम्र की प्रधान बनी। यूएस नगर चंपावत के भंडार बोरा में मीना कुंवर 23 वर्ष की उम्र में प्रधान बनी।

- गुजरात के वायनाड से लौटकर पंचायत चुनाव लड़ने वाले लेपार्थी डीडीहाट में प्रवीण टम्टा ग्राम प्रधान चुने गए।

दिग्गज जीते

नैनीताल के कुकना से क्षेत्र पंचायत में भीमताल विधानसभा से विधायक राम सिंह कैड़ा की वाइफ कमलेश कैड़ा जीती।

दिग्गज हारे

डीडीहाट विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल की बेटी दीपिका चुफाल चिटगालगांव सीट से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। वंशीधर भट्ट ने दीपिका को 1299 मतों से पराजित किया।

1 वोट से जीत प्रधान

- रूद्रप्रयाग के जैली में राधा देवी,क्यार्क में मनोज सिंह ,पौडी गढवाल,डंडधार में शिवसिंह,टंडोली में दीपक सिंह,लैंगल में लक्खीदेवी,बुडाकोट में सुदंरीदेवी,महादेवसैण में विजेता देवी,जखोला में विमला देवी,उडियारी में आशा देवी,मठचैंरी में सुशीला देवी,थापल मल्ला में मीनाक्षी देवी,ओडल दीपक सिंह,कंदोली में जितेन्द्र सिंह,रछुली में लक्ष्मण सिंह,तिमलखाल में पवित्रा देवी,कांडा सितो में उर्मिला,गोदा में सुमन देवी,पोखरी में अनिता देवी,कोठगी में ताजवर सिंह,बछेली में सतेन्द्र सिंह,सकनौली में रोशन लाल

- टिहरी गढ़वाल के कुल्पी में संगीता,जियालगढ़ में रितु,टिकरी में चमनलाल,गरवाणगांव में विजयपाल,बैल्डोगी में लोकपाल सिंह,धमाडी में कमला देवी

- चमोली के,रैंस से नरेन्द्र सिंह,आली मज्याडी में सुनीती देवी,खाल में प्रियंका देवी,माणखी में सीमा देवी,चाका में हरेन्द्र सिंह,माणा में पीताम्बर सिंह

- उत्तरकाशी के गैर मुगरसंती में अनीता,भाटिया में राकेश कुमार,फूलधार में पवन कुमार ,बसराली में अनिल सिंह,पिपली मंजकोट में मुन्नी देवी,झाला में सुरजा देवी

- बागेश्वर के हरकोट में गंगा हरकोटिया,सिमतोली में दीपा देवी

- पिथौरागढ़ के नागलिंग में कुमारी ममता,बेडूमहर में इंद्रादेवी,बजेता में भावना देवी,धिगतड़ में हेमा,वर्षायत में पुष्पा देवी,रेतोला में सरिता,पिल्खी में ममता,नैनीभनार में राजकमल

- नैनीताल के डलौज में तारादत्त पुजारी,बरमधार में संजय सिंह,सलियाकोट मल्ला में विद्यावती ,तल्लाकोट में दीपा देवी,तिवारी गांव रोहित कुमार

- चंपावत के चैड़ाकोट में अशा मोनी

- अल्मोड़ा के भकराकोट में विनीता देवी, चिचैन में दीपा देवी, कनारीथौड़ में दीपा देवी, जालली में अमरनाथ,झुंडा में हेमा देवी,ढूंगा में भुवनसिंह अधिकारी,बढैत में रेखा, वलना में खीमा देवी, बनौली में प्रशांत सिंह,सिलखौड़ा में बीना बोरा,डौठा में प्रकाश,बजेला में हीरादेवी,धौलनैली में दीना देवी 1 वोट से जीते।

बीडीसी

- अल्मोडा के नौबाड़ा से हेमा देवी, बूंगा से दीवान राम

- चंपावत के बाराकोटसे रिटायर्ड प्रधानाचार्य जगदीश अधिकारी

- यूएस नगर के बिल्हरी से प्रवीण सिंह

- नैनीताल के चमोली में नीमा चिलवाल, डौन परेवा में बालादत्त

- पिथौरागढ़ के पातों में विजय सिंह,भैंसकोट में कुंदन सिंह

- चमोली के केवर में शीला नेगी

- पौडी गढ़वाल के गलमाणा में गिरीश चंद्र,बरसीला में सुमन देवी

टॉस से जीते

- टिहरी गढ़वाल के ग्राम पंचायत मेड में सुषमा और उर्मिला को 179-179 वोट मिले। टॉस से सुषमा विजयी घोषित।

- पिथौरागढ़ के पाली ग्राम पंचायत में पुष्पादेवी और नीरू को भी 120-120 वोट मिले, टॉस में पुष्पा देवी विजयी।

- उत्तरकाशी के सिरोर क्षेत्र पंचायत में जयवीर और रायसिंह को 322-322 वोट मिले। टॉस में जयवीर विजयी

- पौडी गढ़वाल के उमरैला क्षेत्र पंचायत में रविन्द्र सिंह,वीरेन्द्र सिंह को 174-17 4वोट मिले, टॉस में रविन्द्र विजयी।

dehradun@inext.co.in