- जून फस्र्ट वीक में रोजाना पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या पहुंची थी 64552 तक, अब 28609 तक सिमटी

देहरादून (ब्यूरो): अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जून पहले सप्ताह में जहां चारधाम व हेमकुंड साहिब पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या जहां रोजाना 64552 तक पहुंच चुकी थी। अब यात्रा पर आने वाले यात्रियों की तादाद 28609 तक सिमट गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि बरसात का सीजन खत्म होते ही फिर से यात्रियों की आमद में तेजी देखने को मिलेगा।

32 लाख ने पूरी की यात्रा
इस बार शुरू से ही चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया था। यात्रा पर आने वाले यात्रियों की भीड़ इस कदर थी कि केदारनाथ धाम शुरू से ही अपनी बढ़त बनाए हुए है। पर्यटन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अब तक 32 लाख से ज्यादा यात्रियों ने चारधाम व हेमकुंड साहिब की यात्रा पूरी कर ली है। जबकि, यात्रा पर आने वाले कुल 49,87,525 यात्रियों ने अपने रजिस्ट्रेशन किए हैं। माना जा रहा है कि जितने यात्रियों ने यात्रा पर आने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन किए हैं, उस लिहाज से यात्री यात्रा पर पहुंचे तो यह अब तक का बड़ा रिकॉर्ड होगा।

27 को सिर्फ 28,609 ने किए दर्शन
इस माह 5 जून तक लगातार यात्रा पर आने वाले यात्रियों की आवाजाही में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही थी। लेकिन, 6 जून के बाद थोड़ा बहुत गिरावट दर्ज जाती रही। 6 जून को जहां 61228 यात्रियों ने एक दिन में दर्शन किए। वहीं, 13 जून को 54577 यात्री एक दिन में चारधाम व हेमकुंड साहिब पहुंचे। इधर, 25 जून को 31151, 26 को 28313 व 27 जून को केवल 28609 यात्रियों ने एक दिन में हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के दर्शन किए। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश को लेकर यात्रियों के उत्साह में गिरावट दर्ज की जा रही है। जानकार बताते हैं कि आगामी दिनों में ऐसे ही यात्रा में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ऐसी रही यात्रा की रफ्तार
तिथि----यात्रियों की संख्या
15 जून--46489
18 जून--46489
19 जून--43788
20 जून--42522
21 जून--40213
22 जून--34620
23 जून--32974
24 जून--33680
25 जून--31151
26 जून--28313
27 जून--28609

धामों में पहुंचे श्रद्धालु
-यात्रा पर पहुंचने वाले कुल यात्रियों की संख्या--3216572
-यमुनोत्री पहुंचे यात्री--489913
-गंगोत्री पहुंचे यात्री--570768
-केदारनाथ पहुंचे यात्री--1077142
-बदरीनाथ पहुंचे यात्री--972578
-हेमकुंड पहुंचे यात्री--106171

अब तक हुए रजिस्ट्रेशन
-कुल रजिस्ट्रेशन--4987525
-कुल कॉमर्शियल वाहन--57919
-कुल निजी वाहन---81526
-कुल हेली रजिस्ट्रेशन--61916
-गंगोत्री धाम के लिए रजिस्ट्रेशन--872833
-बदरीनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन--1501282
-यमुनोत्री---806328
-केदारनाथ--1629136
-हेमकुंड साहिब--177946

घोड़े को सिगरेट पिलाना घरेलू नुस्खा
-ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष बोले, घोड़े को सिगरेट पिलाना घरेलू नुस्खा
रुद्रप्रयाग, ट्रेड यूनियन ने केदारनाथ में घोड़े को सिगरेट पिलाने के मामले में संचालक को जेल भेजे जाने का विरोध किया है।यूनियन ने कहा कि युवक को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। दरअसल, गत दिनों सोशल मीडिया पर केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े को सिगरेट पिलाने का वीडियो प्रसारित हुआ था। बाद में पुलिस ने घोड़ा संचालक के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

पशु क्रूरता का केस नहीं बनता
इसको लेकर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष अवतार ङ्क्षसह नेगी का कहना है कि घोड़ा संचालक ने जो किया, वह घरेलू नुस्खा है। घोड़ा-खच्चर को पेट संबंधित दिक्कत होने पर सिगरेट का धुआं सुंघाया जाता है। इससे उनकी तबीयत ठीक हो जाती है। यह पशु क्रूरता का मामला नहीं है और घोड़ा संचालक को जेल भेजने का निर्णय औचित्यहीन है। कहा, पुलिस की इस कार्रवाई से केदारघाटी के घोड़ा-खच्चर संचालकों में दहशत का माहौल है व क्षेत्रीय जनता में आक्रोश है।
dehradun@inext.co.in