- सम्मान समारोह में विभूतियों को किया गया सम्मानित

LUCKNOW :पर्वतीय महापरिषद की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौथिग का रविवार को समापन हो गया। प्रोग्राम के अंतिम दिन पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष टीएस मनराल एवं महासचिव गणेश चंद्र जोशी ने सभी कलाकारों एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार बांटे। सांस्कृतिक संध्या में क्षेत्रीय कलाकारों ने न्है जानू भाल है रैया। गीत गाकर उत्तरायणी मेले को विदा किया। इस दौरान युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोविंद बोरा ने युवाओं को सम्मानित किया।

महिलाओं को किया सम्मानित

प्रोग्राम में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हेमलता पंत ने महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण में झोड़ा नृत्य में पंतनगर प्रथम, कल्याणपुर द्वितीय, नीलमथा तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को ट्राफी एवं गिफ्ट हैम्पर प्रदान किये गये। ख्याली सिंह कड़ाकोटी एवं नीता जोशी को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ कलाकार चुना गया। वहीं क्षेत्रीय कलाकारों ने अवधी गीत, भोजपुरी गीत, कुमांऊनी, गढ़वाली गीत से समां बांधा।