कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Vaani Kapoor Birthday: बॉलिवुड में हर एक्ट्रेस अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं। कभी कभी किसी मौके पर एक्ट्रेस इंडियन अवतार ट्राई करने में जरा भी नहीं हिचकती। वहीं बात करें एक्ट्रेस वाणी कपूर की तो वो बहुत कम बार साड़ी में दिखी हैं। लेकिन जब भी उन्होंने इस इंडियन आउटफिट को पहना फैंस उन्हें देखते ही रह गए। वाणी के इन इंडियन अटायर को आप भी किसी पार्टी में फालो कर सकती हैं।

इस येलो ऑर्गेंजा साड़ी में वाणी काफी प्रिटी लग रही हैं। फोटो में वो अपनी साड़ी को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए वाणी ने खुले बालों के साथ गोल्डन इयररिंग पहनी हैं। बात करें मेकअप की तो इस लुक में वाणी ने मिनिमल मेकअप किया।

vaani kapoor birthday: वाणी कपूर का यह खूबसूरत साड़ी लुक आप भी कर सकती हैं ट्राई

इस व्हाइट और क्रीम कलर की साड़ी में वाणी बेहद एलिगेंट लग रही हैं। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ अपने साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए वाणी ने सिर्फ कानों में हैवी इयररिंग्स पहने। वहीं उन्होंने अपने गोल्ड बैंगल्स के साथ लुक और ऑथेंटिक टच दिया।

vaani kapoor birthday: वाणी कपूर का यह खूबसूरत साड़ी लुक आप भी कर सकती हैं ट्राई

गोल्डन साड़ी और सिक्वेंस ब्लाउज के साथ वाणी इस लुक में बेहद सुंदर लग रही हैं। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए वाणी ने छोटे इयररिंग्स और ब्रेसलेट पहना। इन फोटो में वाणी का ब्लाउज डिजाइनर होने के साथ साथ काफी ट्रेंडी भी है।

vaani kapoor birthday: वाणी कपूर का यह खूबसूरत साड़ी लुक आप भी कर सकती हैं ट्राई

इस साड़ी में वाणी में खूबसूरती देखते ही बनती है। आप भी वाणी की इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन लेकर किसी भी पार्टी में चार चांद लगा सकती हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए वाणी में स्टोन नेकलेस और इयररिंग्स को चूज किया।

vaani kapoor birthday: वाणी कपूर का यह खूबसूरत साड़ी लुक आप भी कर सकती हैं ट्राई

इस व्हाइट नेक एंड फ्रिल साड़ी के साथ वाणी ने सिंगल स्ट्रिप ब्लाउज पहना हुआ है। छोटे इयररिंग के साथ वाणी का ये लुक सिंपल सोबर लग रहा हैं। अगर आप भी डे पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो आप भी इसे फॉलो कर सकती हैं।

vaani kapoor birthday: वाणी कपूर का यह खूबसूरत साड़ी लुक आप भी कर सकती हैं ट्राई

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk