कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Happy Valentines Day 2022 : वैलेंटाइन डे से पहले हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक प्यार का त्योहार वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। लाइफ में हम जिसे प्यार करते हैं उससे अपनी फीलिंग बयां करने का यह बेहतरीन टाइम पीरियड होता है। वैलेंटाइन लव वीक की शुरुआत 7 फरवरी रोज डे से होती है और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ समाप्त होती है। वैलेंटाइन डे आज एक ग्लोबल फेस्टिवल सा बन गया है। कपल्स को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है और वे इसे अपने स्पेशल वन यानी वैलेंटाइन संग मनाते हैं। कुछ लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं तो कुछ लोग अपने पार्टनर संग टाइम स्पेंड करते हैं।

इतिहास
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाते हैं। तीसरी सेंचुरी में रोम के एक क्रूर सम्राट क्लाॅडियस सेकंड को लगता था कि प्यार और शादी से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति खत्म हो जाती है, अकेला पुरुष बेहतर योद्धा हो सकता है। इसलिए उसने प्यार और शादी करने वालों पर खूब जुल्म ढाए थे और लोगों को रोकने का प्रयास किया। हालांकि इस दाैरान एक कैथोलिक चर्च के पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट क्लाॅडियस सेकंड के आदेशों को दरकिनार कर लोगों को प्रेम व शादी करने के लिए मोटिवेट किया। यह बात क्लाॅडियस को पता चली तो उसने 14 फरवरी पादरी वैलेंटाइन को मृत्यु दंड दिया था। इसके बाद उनकी याद में यह दिन सेलिब्रेट होता है।