कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Happy Kiss Day 2023 : किस डे वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले मनाया जाता है। कपल एक-दूसरे के लिए अपनी लव फीलिंग्स को व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे को किस करते हैं। किस करने से सिर्फ हैप्पीनेस ही नहीं आती बल्कि हेल्थ भी अच्छी होती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई कि किस करने से प्रति मिनट 2 कैलोरी तक बर्न हो सकती है। किस करने से दिमाग से ऐसे केमिकल निकलते हैं जो दिमाग को शांत रखने के साथ टेंशन फ्री रखते है। किस करने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

फ्लाइंग किस से आएंगे पार्टनर के करीब
करियर व अन्य कुछ वजहों से कई कपल्स एक दूसरे से नही मिल पाते हैं। इसलिए वे पार्टनर को फ्लाइंग किस दे सकते हैं। अपने हाथ को चूमकर और बिना छुए अपने पार्टनर की तरफ फूंक देने को फ्लाइंग किस कहते हैं।

वर्चुअल किस से रिलेशन होगा मजबूत
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में वीडियो कॉलिंग ऐप, जूम, व्हाट्सएप कपल्स के बीच में एक बड़ा राेल प्ले करते हैं। इनमें होंठों को स्क्रीन पर रखने जैसे फीचर होते हैं। इस तरह से पार्टनर को वर्चुअल किस कर सकते हैं।

इमोजी किस से फील करेंगे हैप्पी
व्हाट्सएप हो या फेसबुक हर जगह एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन इमोजी हैं। इन एप में आपके होंठों को स्क्रीन पर रखने जैसे शानदार फीचर हैं। जिनकी मदद से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशि में पार्टनर को किस कर सकते हैं।

Relationship News inextlive from relationship News Desk