balaji.kesharwani@inext.co.in
PRAYAGRAJ: वंदे भारत एक्सप्रेस को एक तरफ जहां भारतीय इंजीनियरों का बेस्ट इन्वेंशन माना जा रहा है, वहीं केंद्र सरकार व रेल मंत्रालय का बेस्ट अचीवमेंट। अब तक की सबसे तेज रफ्तार सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर को लेकर पब्लिक में भी क्रेज है। लेकिन ये क्रेज फरवरी लास्ट और मार्च फ‌र्स्ट वीक तक ही नजर आ रहा है।

तीन मार्च तक है वेटिंग लिस्ट
फरवरी के बाद मार्च में पैसेंजर्स के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर का क्रेज पता नहीं क्यों, कम होता सा दिख रहा है। इसमें सीट अवेलेबिलिटी चार्ट कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। फरवरी लास्ट तक ट्रेन में नई दिल्ली से इलाहाबाद और इलाहाबाद से नई दिल्ली तक कनफर्म सीट अवेलेबल नहीं है।

5 मार्च से 100 परसेंट अवेलेबल
तीन मार्च के बाद अप और डाउन दोनों तरफ से ट्रेन में सीट अवेलेबिलिटी का ग्राफ पूरी तरह से उलटा है। दोनों तरफ से एक-दो दर्जन नहीं, बल्कि कई दर्जन यानी 800 से 900 सीटें अवेलेबल हैं। यानी पूरी की पूरी ट्रेन ही खाली है। जबकि मार्च में ही होली का त्यौहार है।

होली पर है डिमांड
होली 20 मार्च को है। इसलिए नई दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 18, 19 और 20 को 90 प्रतिशत से अधिक सीटें बुक हो चुकी हैं। अभी भी सीट अवेलेबल हैं। अन्य दिनों में यानी पूरे मार्च में 100 परसेंट सीट अभी अवेलेबल है।

वापसी का बेस्ट ऑप्शन
होली के बाद वापस लौटने के लिए ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी रहती है। सीट ही नहीं मिलती है। इलाहाबाद से दिल्ली जाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे लोगों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस बेस्ट ऑप्शन बन सकती है, जिन्हें अभी तक अन्य ट्रेनों में सीट अवेलेबल नहीं हो सकी है।

31 मार्च तक सीट उपलब्धता

डेट नई दिल्ली से इलाहाबाद इलाहाबाद से नई दिल्ली

20 60 वेटिंग 85 वेटिंग

22 152 47 वेटिंग

23 167 95 वेटिंग

24 99 256

26 102 54

27 92 96

28 105 100

1 115 72

2 132 42

3 107 112 वेटिँग

5 770 अवेलेबल 1 वेटिंग

6 813 अवेलेबल 717 अवेलेबल

8 822 824

9 789 800

10 813 677

12 858 869

13 867 873

15 744 881

16 349 871

17 423 832

19 18 856

20 80 884

22 884 819

23 862 154

24 845 126

26 910 819

27 908 903

29 904 900

30 895 891

31 911 886