मुंबई (पीटीआई)। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने डिसाइड किया है कि वे फिल्म उद्योग के पांच लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए कुछ रकम दान कर रहे हैं। लॉकडाउन में कल अपना जन्मदिन घर में ही मनाने वाले वरुण ने ये कदम उठाने का फैसला करते हुए वर्कर्स की यूनियन से मदद लेने की बात की है। इससे पहले वे covid-19 के चलते लोगों की हेल्प करने के लिए पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र सीएम राहत कोष में एक बड़ी रकम दान दे चुके हैं।

कई और सेलिब्रिटीज भी कर रही हैं मदद

वरुण ने मजदूरों की मदद का ये फैसला लेने के साथ ही अपना नाम तमाम उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शामिल कर लिया है जो पहले ही इन मजदूरों की मदद के लिए काम कर रही हैं। इनमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रोहित शेट्टी, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और सोनम कपूर जैसी कई फिल्मी हस्तियां हैं जो नेशनवाइड लॉकडाउन के बीच दैनिक वेतन कर्मचारियों की मदद के लिए आगे आई हैं।

एफडब्ल्यूआईसीई के जरिए करेंगे सहायता

शुक्रवार को अपना 33 वां जन्मदिन मनाने वाले वरुण ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) के जरिए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मदद की है। अशोक पंडित, जो भारतीय फिल्म और टीवी निर्देशक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, ने वरुण को उनके बर्थ डे की बधाई देते हुए अपने ट्विटर हैंडल से उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया है। इससे पहले वरुण ने पीएम-केयर्स फंड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के राहत कोष में 55 लाख रुपये का दान दिया था। उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स, डॉक्टरों और मेडिकल वर्कर्स को मुफ्त भोजन देने का भी वादा किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk