मुंबई, (पीटीआई)। डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी शशांक खेतान और वरुण धवन 1 जनवरी, 2021 को एक और एंटरटेनिंग मूवी 'मिस्टर लेले' के साथ बिग स्क्रीन पर कमबैक करने जा रही है। इससे पहले एक साथ 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ब्लॉकबस्टर फन मूवीज बना कर ये दोनों फैंस को इंप्रेस कर चुके हैं। साथ ही 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी को सपोर्ट करने वाला धर्मा प्रोडक्शंस, बैनर ही 'मिस्टर लेले' का भी निर्माण कर रहा है।



मेकर्स ने शेयर की खबर
फिल्म की रिलीज की डेट और वरुण के फर्स्ट लुक पोस्टर को फिल्ममेकर करण जौहर के प्रोडक्शन बैनर ने सोमवार को ट्विटर पर शेयर किया है और फैंस को जानकारी दी। ऐसा कहा जा रहा था कि फिल्म में फीमेल लीड के लिए भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर को शामिल किया जायेगा, लेकिन निर्माताओं ने अभी कोई फॉर्मल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

रिलीज के लिए तैयार है वरुण की नई फिल्म
इस बीच वरुण की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' 24 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वे श्रद्धा कपूर के साथ नजर आयेंगे। नोरा फतेही भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वरुण श्रीराम राघवन की सेकेण्ड लेफ्टिनेन्ट, मरणोंपरांत परमवीर चक्र विजेता अरुण खेतरपाल की बायोपिक में भी काम कर रहे हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk