नई दिल्ली (आईएएनएस)। MS Dhoni Bike Collections : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को खेल के साथ-साथ बाइक का भी शौक है। कहते हैं कि अगर उन्हें कोई ऐसी बाइक दिखे जो उसे पसंद हो, तो वह तुरंत उसके गैराज में जरूर आ जाती है। हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद उस समय शाॅक्ड रह गए जब उन्होंने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के रांची फार्महाउस के निजी गैरेज में कारों और बाइक का एक शानदार कलेक्शन देखा। इस बात का जिक्र खुद वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके किया है। इस वीडियो में सौ से ज्यादा बाइक्स नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्हें पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी के साथ देखा जा सकता है, जबकि धोनी की पत्नी साक्षी ने कैमरे को काफी अच्छे से संभाला। लगभग 2 मिनट के वीडियो में, वेंकटेश प्रसाद ने धोनी की पत्नी साक्षी से बातचीत की। वीडियो में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के बीच की मजेदार बातचीत है।


वीडियो में इस तरह की बातचीत
साक्षी : आपको रांची आकर कैसा लग रहा है?
प्रसाद : यह अद्भुत है। रांची आने का यह पहला मौका नहीं है..चौथी बार है. यह बाइक कलेक्शन प्लेस बहुत ही क्रेजी है।
सुनील जोशी : रांची आने का यह पहला मौका नहीं है.. लेकिन इस दिग्गज के साथ रहने का यह पहला मौका है।
प्रसाद : जब तक कोई इसके लिए पागल न हो, तब तक उसके पास इतनी बाइकें नहीं हो सकतीं। यह वास्तव में एक बाइक शोरूम जैसा है।
तभी तुरंत.. वीडियो रिकॉर्ड साक्षी ने कहा.. “मैं भी धोनी से यही कहती हूं। क्यों माही..? इतनी सारी बाइकों की क्या जरूरत है?”
इस पर धोनी ने जवाब दिया.. क्योंकि आपने वो सब कुछ ले लिया जो मेरा था। क्या मेरी अपनी कोई जगह नहीं होनी चाहिए? यही एकमात्र चीज है जिसकी आपने परमीशन दी थी।
धोनी के कलेक्शन में ये बाइक
हालांकि, यह तो पता नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी के कलेक्शन में कितनी बाइक्स हैं, लेकिन राजदूत, कावासाकी निंजा, हार्ले डेविडसन, टीवीएस रोनीनी क्रूजर आदि ब्रांड्स की गाड़ियां जरूर हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk