मुंबई (पीटीआई)। 1950 के दशक की फेमस हिंदी फिल्म स्टार निम्मी का लंबी बीमारी के चलते बुधवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बरसात व दीदार जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय करने वाली एक्ट्रेस निम्‌मी को सांस फूलने की शिकायत है। मालूम हो निम्मी जुहू अस्पताल में भर्ती थीं और उनके परिवार के मुताबिक बुधवार शाम को उनका निधन हुआ। उन्हें आज यानि कि गुरुवार को मुंबई के रेय रोड में एक कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

राज कपूर ने दिया था निम्मी नाम

एक्ट्रेस का जन्म के वक्त उनका नाम नवाब बानों था और बाद में फिल्मों में आने के लिए अपना नाम निम्मी रखा गया था। ये नाम उन्हें फिल्म मेकर राज कपूर ने दिया था। एक्ट्रेस पहली बार मूवी अंदाज में नजर आई थीं जिसमें उन्होंने एक टीनएज लड़की की भूमिका निभाई थी। वहीं बरसात मूवी में निम्मी ने सेकंड लीड एक्ट्रेस का रोल किया था। फिल्म के तीन पाॅपुलर गाने खूब पसंद किए गए थे। बरसात में हमसे मिले तुम, हवा में उड़ता जाए व मेरी पतली कमर है साॅन्ग पसंद किए गए थे। बता दें कि निम्मी उस जमाने कि पाॅपुलर हिरोइनों में से एक हैं।

बाॅलीवुड के इन बड़े एक्टर्स के साथ किया है काम

निम्मी ने बाॅलीवुड के कई बड़े एक्टर्स के साथ अभिनय किया है। विलियम शेक्सपियर के नाक टैमिंग ऑफ द श्रू से प्रेरित होकर फिल्म नादिया बनाई गई थी। फिल्म में दिलीप कुमार लीड रोल्ड में दिखे थे और निम्मी उनके अपोजिट थीं। उन्होंने राज कपूर, दिलीप कुमार, देव आनंद, अशोक कुमार के साथ फिल्म सजा, आन, उणन खटोला, भाई- भाई, कुंदन, मेरे महबूब, पूजा के फूल, अक्शदीप व लव एंड गाॅड में संग नजर आई थीं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk