कानपुर। देश के सबसे बड़े वकीलों में गिने जाने वाले वकील राम जेठमलानी का रविवार को आज दिल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक वह 95 वर्ष के थे। वकील राम जेठमलानी काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह एक बड़े राजनीतिज्ञ और वकील थे।


कानून मंत्री व शहरी विकास मंत्री भी रहे
जेठमलानी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य भी रहे हैं। मिड डे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक वह मुंबई से भाजपा के टिकट पर 6वीं  और 7 वीं लोकसभा में संसद के सदस्य चुने गए थे। राम जेठमलानी अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में भारत के कानून मंत्री व शहरी विकास मंत्री भी रहे थे।
देश के पांच महंगे वकील, जिनकी साल भर की फीस से खड़ी हो जाए कंपनी
राम जेठमलानी ने कई बड़े मुकदमे लड़े थे
राम जेठमलानी का पूरा मराम बूलचंद जेठमलानी था। इनका जन्म 14 सितंबर 1923 को हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेठमलानी के एक बेटे महेश जेठमलानी भी जाने माने वकील हैं। वहीं उनकी एक बेटी अमेरिका में रहती हैं। राम जेठमलानी ने इंदिरा और राजीव गांधी की हत्या हत्या जैसे कई केस लड़े थे।
सुप्रीम कोर्ट ने राम जेठमलानी को कहा 'पितामह'

 

National News inextlive from India News Desk