कानपुर। अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन के अलावा अपनी लव लाइफ में भी काफी व्यस्त हैं। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि अनुराग 46 साल के हैं और उनकी गर्लफ्रेंड की उम्र 24 साल बताई जा रही है।

तस्वीरें : 'मनमर्जियां' डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 22 साल छोटी इस लड़की के प्यार में पडे़,टूट चुकीं दो शादियां

- अनुराग की 22 साल छोटी इस गर्लफ्रेंड का नाम सुभ्रा शेट्टी बताया जा रहा है। अनुराग ने इनके साथ योगा करते हुए तो कभी इनके साथ डांस करते हुए कई तस्वीरें साझा की हैं। कहा जा रहा है कि अनुराग शुभ्रा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

तस्वीरें : 'मनमर्जियां' डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 22 साल छोटी इस लड़की के प्यार में पडे़,टूट चुकीं दो शादियां

- मालूम हो कि अनुराग ने दो शादियां की थीं। अनुराग ने पहली शादी आरती बजाज से की थी जो एक फिल्म एडिटर हैं। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि आरती और अनुराग एक साथ लिव इन में रहते थे फिर 2001 में आरती ने बेटी आलिया को जन्म दिया।

तस्वीरें : 'मनमर्जियां' डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 22 साल छोटी इस लड़की के प्यार में पडे़,टूट चुकीं दो शादियां

- आलिया के जन्म के दो साल बाद अनुराग ने आरती से तलाक ले लिया। अनुराग और आरती 2003 में अलग हुए थे पर उन्होंने तलाक 2007 में लिया था। इसके बाद वो कल्की कोचलीन के प्यार में पडे़ और उनसे शादी की। अनुराग की ये शादी भी दो साल से ज्यादा नहीं चल पाई।

तस्वीरें : 'मनमर्जियां' डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 22 साल छोटी इस लड़की के प्यार में पडे़,टूट चुकीं दो शादियां

- कहा जाता है कि अनुराग को कल्की से अपने ही निर्देशन में बन रही एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ था। वो मन ही मन में कल्कि को चाहने लगे थे पर उनसे बोलने में हिचकिचाते थे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के कुछ समय बाद अनुराग ने कल्की को प्रपोज किया। दोनों ने 2011 में शादी की फिर 2015 में तलाक ले कर अलग भी रहने लगे।

तस्वीरें : 'मनमर्जियां' डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 22 साल छोटी इस लड़की के प्यार में पडे़,टूट चुकीं दो शादियां

- अब अनुराग अपना पूरा ध्यान अपनी निर्देशित फिल्म 'मनमर्जियां' के प्रमोशन में लगा रहे हैं। फिल्म में विक्की कौशल, तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन बतौर लीड एक्टर अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। वहीं फिल्म 14 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर अपनी दस्तक देगी।

तस्वीरें : 'मनमर्जियां' डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 22 साल छोटी इस लड़की के प्यार में पडे़,टूट चुकीं दो शादियां

- हाल ही में अनुराग कश्यप के निर्देशन में दो वेब सीरीज भी रिलीज हुई हैं जो बहुत पॉपुलर हुईं। एक तो 'सेक्रेड गेम्स' जिसमें नवाजुद्दीन सिद्धीकी और सैफ अली खाने अपने अभिनय का तड़का लगाया और दूसरी 'लस्ट स्टोरीज' है। 'लस्ट स्टोरीज' में चार छोटी-छोटी कहानियां दिखाई गई हैं। इन चारों के निर्देशक अलग-अलग हैं। उनमें से एक करण जौहर ने तो एक अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट की है।

तस्वीरें : 'मनमर्जियां' डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने से 22 साल छोटी इस लड़की के प्यार में पडे़,टूट चुकीं दो शादियां

अनुराग कश्यप ही नहीं ये डायरेक्टर्स भी फेमस एक्ट्रेस पर लट्टू होकर बंधे शादी के बंधन में

आलिया में बसती है अनुराग कश्यप की जान, ये तस्वीरे हैं उनके प्यार का सबूत

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk