BAREILLY :

बिथरी के फरीदापुर उमरिया रोड पर बाइक से जा रही एक समुदाय की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के को ग्राम प्रधान ने अपने साथियो के साथ थर्सडे को पकड़ लिया था। जान से मारने की धमकी देते हुए लड़की से लड़के को चप्पलों से पिटवाया और राखी बंधवाई। प्रधान और उसके साथियों ने उसका वीडियो भी बनाया लेकिन रात में किसी ने उसे वायरल कर दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने प्रधान और उसके अज्ञात साथियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने वीडियो को बताया पुराना

बता दे एक समुदाय की लड़की नकटिया निवासी दूसरे समुदाय के अपने दोस्त के साथ जा रही थी। इसकी भनक लगते ही फरीदापुर के ग्राम प्रधान कमलेश पटेल ने अपने साथियों को लगी। जिस पर उन्होंने लड़की को लड़के के साथ बाइक से जाते हुए उमरिया फरीदापुर रोड पर पकड़ लिया। आरोप है जान से मारने की धमकी देते हुए लड़की से लड़के को चप्पलों से पिटवाया, राखी बंधवाई। इसके बाद घटना का वीडियो बना लिया। इंस्पेक्टर उमेश सिंह ने बताया वायरल वीडियो के आधार पर घटना करी एसआई ब्रजपाल की तरफ से ग्राम प्रधान कमलेश पटेल और उसके अज्ञात साथियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि वीडियो एक माह पुराना है।

=========

वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभिनदंन सिंह, एसपी सिटी