By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Mon, 28 Aug 2023 22:02:22 (IST)
देशभर में चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब देश और दुनिया की नजरें ISRO के नए सूर्य मिशन पर टिकी हैं। सोलर ऑब्जर्वेटरी से जुड़े इसरो के इस मिशन का नाम आदित्य-एल1 है। इसरो का यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में जिस जगह पर जाएगा, वो धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर है। इसरो ने ट्वीट करके बताया है कि 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे ये मिशन श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा। इसरो द्वारा भेजी जा रही यह सैटेलाइट कब कहां पहुंचकर क्या काम करेगी, देखें इस वीडियो में।