By: Chandra Mohan Mishra |
Publish Date: Tue, 01 Sep 2020 17:25:50 (IST)
Agra Triple Murder Case Exposed: आगरा ट्रिपल मर्डर का हुआ खुलासा, 3 लाख रुपए के लिए की गई 3 लोगों की हत्या। आगरा ट्रिपल मर्डर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 2 को किया अरेस्ट। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर शव जला दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे 3 लाख रुपयों के लेनदेन का विवाद है। मृतक बेटे के दोस्त ने अपने साथी संग मिलकर हत्याकांड को दिया अंजाम, 3 लाख रूपए उधारी न लौटाने से नाराज था। सीसीटीवी, सर्विलांस की मदद से पुलिस को मिली संदिग्धों की जानकारी।