By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Thu, 31 Aug 2023 21:39:59 (IST)
साउथ सुपर स्टार Allu Arjun ने फैंस को दिखाया Pushpa 2: The Rule का सेट और लुक, क्या आपने मिस किया! पुष्पा मूवी आने से टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक एक्टर अल्लू अर्जुन की बादशाहत कायम हो गयी। उनकी पहली मूवी पुष्पा द राइज पार्ट वन ने साल 2021 में बॉक्स ऑफिस से लेकर दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया था। अब Pushpa 2: The Rule की शूटिंग चल रही है। मूवी के लिए सेट हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में लगाया गया है। अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को अपना घर और पुष्पा 2 का सेट दिखाया है। बता दें कि यह मूवी साल 2024 में रिलीज होगी। क्या आपने मिस कर दिया अल्लू अर्जुन का यह वीडियो। तो देखें यहां।