By: Inextlive Desk |
Publish Date: Mon, 03 Jul 2023 21:40:26 (IST)
VIral Video: इस शख्स ने बनाई अनोखी साइकिल, जो किक से होती है स्टार्ट और गियर लगाते ही पकड़ती है स्पीड! आजकल सोशल मीडिया पर अजीबो गरीब एक्सपेरिमेंट देखने को मिलते रहते है। ये एक्सपेरिमेंट कई बार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाते है। हाल के दिनों में एक अनोखी साइकिल ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस साइकिल को चलता देखकर तो लोग दंग रह गए है। इस वीडियो में आप देख सकते है की कैसे ये शख्स इस अनोखी साइकिल को किक मार कर स्टार्ट कर रहा है और गियर लगाते ही साईकिल की स्पीड बढ़ जा रही है। इस अनोखी साइकिल को देखकर लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं।