By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Sat, 23 Sep 2023 21:20:13 (IST)
Viral Video: यह तरबूज है या नारियल पानी, इसको खाने नहीं बल्कि पीने का अंदाज देखकर दुनिया हैरान! हम हों या आप तरबूज तो हम सभी काट कर खाते हैं लेकिन यह युवक तो बिना तरबूज काटे ही उसका जूस बेच रहा है। यही नहीं तरबूज का ये जूस पीने का अंदाज तो और भी निराला है। देखकर ऐसा लगेगा मानो आप तरबूज का रस नहीं बल्कि नारियल का रस स्ट्रा लगाकर पी रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,लोग इस जूस बेचने वाले के अनोखे अंदाज को देखकर सच में हैरान हैं। तो देर किस बात की आप भी देखिए जूस पीने और पिलाने का यह नया और अनोखा स्टाइल।