By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Wed, 01 May 2024 18:42:58 (IST)
'Anupamaa' फेम रुपाली गांगुली ने की पॉलिटिक्स में एंट्री, BJP में हुईं शामिल। टीवी शो 'अनुपमा' की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली देश के घर-घर में फेमस हैं। वहीं अब उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के बीच राजनीति में भी एंट्री कर ली है। एक्ट्रेस ने आज यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। सिर्फ रुपाली ने ही नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्टर अमय जोशी ने भी पॉलिटिक्स की तरफ अपना रास्ता मोड़ लिया है। एक्ट्रेस ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में जाकर पार्टी की सदस्यता ली।