By: Inextlive Desk |
Publish Date: Wed, 07 Jun 2023 21:03:28 (IST)
Baby Pink Elephant को मिली Z Plus Security, देखें कमाल का Viral Video! सोशल मीडिया पर आजकल डिफरेंट टाइप के यूनीक वीडियो काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हार्ट टचिंग भी होते हैं। इंटरनेट इन दिनों बेबी पिंक हाथी का वीडियाे वायरल हो रहा है जिसे जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है। जी हां यह पढ़कर आपको भी शायद हैरानी हो रही हो कि बेबी पिंक हाथी को जेड प्लस सिक्योरिटी भला कैसे मिल सकती है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक सड़क पर हाथियों का एक झुंड नजर चल रहा है। झुंड के बीच में एक छोटा सा पिंक बेबी हाथी है जिसे बाकी हाथी सिक्योर करके चल रहे हैं। टाइट सिक्योरिटी वाले इस नजारे को देखकर ऐसा लगता है कि मानो बेबी पिंक हाथी को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है। यह वीडियो साेशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।