By: Chandra Mohan Mishra |
Publish Date: Fri, 21 Oct 2022 21:19:19 (IST)
Badminton court पर देश और दुनिया के खिलाड़ी जिस शटलकॉक से अपना गेम दिखाते हैं। वो Shuttlecock यूपी के Meerut शहर की शान है। यहां के शटलकॉक की डिमांड बहुत दूर दूर तक है। गुजरात, महाराष्ट, कर्नाटक और उड़ीसा समेत देश भर में यहां की शटलकॉक की भारी मांग रहती है। मेरठ में इसका कारोबार करीब 5 से 6 करोड़ रुपए सालाना का है। शहर में सूरजकुंड और अब्दुल्लापुर में शटल कॉक का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन होता है। शटलकॉक बनाने में मुर्गी के पंखों का यूज होता है और जो कर्नाटक से मंगाए जाते हैं। बता दें कि इंटरनेशनल मैचेस में जो शटल कॉक यूज होती है, वह बत्तख के पंखों से बनाई जाती है. मेरठ में कई हजार कारीगर शटलकॉक बनाने के काम में लगे हैं और अपने हुनर से मेरठ को देश और दुनिया में पहचान दे रहे हैं।