By: Inextlive Desk |
Publish Date: Thu, 18 Jan 2024 20:51:28 (IST)
विकास के पथ पर दौड़ रही श्री राम जन्मभूमि अयोध्या। संकरी और जर्जर सड़कें बदल गए 14 मीटर चौड़े खूबसूरत मार्गों में। सड़क किनारे के मकान, दुकान ही नहीं बैंक और एटीएम भी रंगे राम के रंग में। श्री राम जन्मभूमि की ओर जाने पर दिखेंगी महलों जैसी दीवारें। अयोध्या के सभी प्रमुख मार्ग मेट्रो सिटीज की तरह शानदार नजर आ रहे। श्री राम जन्मभूमि पथ, धर्म पथ और भक्ति पथ पर दिख रही रामकथा की पेंटिंग्स।