By: Inextlive Desk |
Publish Date: Sun, 23 Apr 2023 12:06:52 (IST)
Bithoor Museum Kanpur : यहां रखी है वो बंदूक, जिसके कारण Mangal Pandey ने की थी1857 की क्रांति! बिठूर के नानाराव पार्क म्यूजियम में 1857 की क्रांति की यादों से रुबरु होइए। COWNPORE से KANPUR तक इस शहर के बदलते नामों का सफर है अनोखा। इन बंदूकों के दम पर क्रांतिकारियों ने अंग्रेज सरकार के खिलाफ खोला था मोर्चा। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की दुर्लभ और एकमात्र असली तस्वीर देख सकते हैं यहां। मुगल और हिंदू रियासतों द्वारा जारी किए गए दुर्लभ सिक्के याद दिलाते हैं प्राचीन वैभव की। तात्या टोपे के परिवार की रिहाई का मूल फरमान मौजूद है इस म्यूजियम में। यहां मौजूद एक ऐतिहासिक कुआं याद दिलाता है उस कुर्बानी की, जो महिलाओं ने की थी। बिठूर का यह स्मारक व म्यूजियम याद दिलाता रहेगा कानपुर के गौरवशाली इतिहास की।