By: Inextlive Desk |
Publish Date: Sat, 07 Oct 2023 21:19:52 (IST)
बॉलीवुड से आए दिन कोई न कोई लेटेस्ट अपडेट सामने आता रहता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ बॉलीवुड के कई बड़े सितारे एक साथ एक छत के नीचे नजर आए जिसके बाद तो उनके फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। दरअसल शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिस, टाइगर श्रॉफ, रकुल प्रीत, जैकी भगनानी सिंह जैसे बड़े सितारे कतर, दोहा में एक इवेंट के लिए गए। जहां इस सारे स्टार्स ने इंडिविजवली और एक साथ कई परफॉर्मेंस दीं। इन एक्टर्स के लुक भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं जो फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।