Bollywood की वो फेमस 10 Actresses, जिनके Real Name जानकर चौंक जायेंगे उनके फैंस! बालीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो अपने काम और नाम दोनों से काफी फेमस है पर क्या आप जानते हैं कि जो आप जानते हैं वो उनके रियल नेम नहीं हैं। तो यहां जान लीजिए जनाब... अपनी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल से सुर्खियो में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी असली नाम अश्विनी शेट्टी है। अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन था। वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है..जिस समय वह इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही थी, तब तक आलिया भट्ट पहले ही अपनी पहचान बना चुकी थी। जिसकी वजह से कियारा ने अपना नाम बदलने का फैसला किया। डिंपल गर्ल के नाम से फेमस प्रीति जिंटा का रियल नेम उनके पेरेंट्स ने प्रीतम सिंह जिंटा रखा था। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम चेंज करके प्रीति जिंटा कर लिया था। कैटरीना कैफ का रियल नेम कैटरीना कैफ नहीं बल्कि केट तुर्कोटे था। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।