शहर चुनें close

Chandrayaan 3 हुआ लॉन्‍च, सॉफ्ट लैंडिंग और रोवरिंग करके स्‍पेस मिशन में देश रचेगा इतिहास

By: Chandra Mohan Mishra | Updated Date: Fri, 14 Jul 2023 21:09:57 (IST)

भारत का मोस्‍ट अवेटेड स्‍पेश मिशन Chandrayaan 3 शुक्रवार 14 जुलाई को लॉन्‍च हो गया है। चंद्रयान 3 मिशन चंद्रमा पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग कराने और रोवर क्षमता का शानदार प्रदर्शन करने वाला है। ऐसा करके भारत दुनिया में वो चौथा देश बन जाएगा जिन्‍होंने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। चंद्रयान 3 को लॉन्‍च करने के लिए एलवीएम 3 लॉन्‍चर स्‍पेसक्राफ्ट का यूज किया गया है। चंद्रयान 3 मिशन में एक लैंडर करीब 45 से 50 दिनों की यात्रा पूरी करके चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा। इसके बाद लैंडर में मौजूद रोवर बाहर आकर चंद्रमा की सतह पर इन्‍वेस्‍टीगेशन करेगा। रोवर चंद्रमा के एक दिन यानि धरती के 14 दिनों तक चंद्रमा पर घूमकर सीटू सांइ‍िटिफिक एनालिसिस करेगा। इसके अलावा चंद्रयान में मौजूद खास उपकरण चंद्रमा की सतह पर भूकंप से जुड़ी गतिविधियों और प्‍लाज्‍मा से जुड़ी जानकारियां इक्‍ट्ठी करेगा। भारत के चंद्रयान मिशन की लागत करीब 615 करोड़ रुपए है।

Loading...
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK