शहर चुनें close

चांद के साउथपोल पर लैंड कर चंद्रयान-3 रचेगा इतिहास, यूपी के स्कूलों में बच्चे देखेंगे लाइव नजारा

By: Inextlive Desk | Publish Date: Tue, 22 Aug 2023 21:42:48 (IST)

Chandrayaan-3 Live Update: हम सभी जानते ही हैं कि कुछ घण्टों बाद भारत आंतरिक्ष में इतिहास रचने वाला है..जी हां चंद्रयान-3 23 अगस्त की शाम चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इस बीच रुस के लूना-25 मिशन फेल हो जाने के बाद दुनिया भर की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 पर होगी। अमेरिका, रुस, चीन के बाद भारत चौथा देश होगा जो चांद पर लैंड करेगा। वहीं साउथ पोल पर उतरने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जायेगा। देश के इस ऐतिहासिक स्पेस मिशन को लेकर पूरे देश का जोश हाई है। यूपी में तो cm योगी अदित्यनाथ ने घोषणा की है कि चन्द्रयान-3 लैंडिंग का सीधा प्रसारण राज्य के सभी स्कूलों में किया जायेगा, इसके लिए यूपी के सभी स्कूल शाम 5.15 से 6.15 तक विशेष रुप से खुलेगें जहां बच्चे इस यादगार मूमेंट को लाइव देख पायेगें। इस लैंडिंग को आप भी इसरो की वेबसाइट, यूटयूब चैनल, और डीडी नेशनल पर देख सकेगें। आपको याद दिला दे कि चन्द्रयान मिशन 14 जुलाई को लाॅन्च हुआ था।

Loading...
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK