By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Wed, 31 Jan 2024 21:28:36 (IST)
Meerut में बना बिना छत का मकबरा जो रहा अधूरा लेकिन मन्नतें करता है पूरा। जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने बनवाया था शाहपीर का यह मकबरा। शहर के गुलमर्ग सिनेमा के नजदीक बना है यह ऐतिहासिक मकबरा। अधूरी खुली छत और अधबने खंबे बयां करते हैं तमाम कहानियां। शाहपीर की नौंवी पीढ़ी कर रही इस मकबरे की देखभाल। इस दरगाह में लोग कागज पर लिखकर लगाते हैं अपनी मन्नत की अर्जियां।