भारत में Dussehra Festival के ये रूप, नहीं देखे तो कुछ नहीं देखा। वैसे तो भारत में हर गांव, हर शहर के कई जगहों पर रावण दहन करके दशहरा मनाते है। यूं तो दशहरा सभी जगह अपनी धूम के लिए फेमस है लेकिन भारत की कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां दशहरा का मेला कुछ ख़ास तरीके से लगता है, इनमें पहला नाम आता है कुल्लू..हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का दशहरा पूरे देश में फेमस है। यहां दशहरा पर भगवान रघुनाथ की पूजा होती है जहां ढालपुर मैदान में देवता अपनी पालकी में आते हैं। बंगाल के कोलकाता में दशहरा का एक अलग रंग दिखता है। यहां दुर्गा पूजा ग्रैंड सेलिब्रेट की जाती है। दशहरा दुर्गा पूजा के लास्ट डे का सिंबल है। नाॅर्थ इंडिया में दिल्ली का दशहरा भी फेमस है। दिल्ली में बड़ी झांकियों से सजे हुए जलूस निकाले जाते हैं। झांकियों में रामायण से जुड़ी कहानियों का स्टेज शो होता है। गुजरात का दशहरा भी काफी अनोखा है। यहां पर ये फेस्टिवल गरबा के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के बाद यहां पूरी रात गरबा खेला जाता है।