By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Mon, 29 Jan 2024 20:14:31 (IST)
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने कसा शिकंजा। हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंची ईडी और दिल्ली पुलिस की टीमें। जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने शुरु की पूछताछ। दिल्ली आवास पर भी मीडिया का लगा जमावड़ा। झारखंड सीएम की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए रांची में फारी फोर्स तैनात। हाल ही में ईडी ने पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को भेजा था दसवां समन। समन मिलने के बाद सीएम सोरेन अचानक चले गए दिल्ली। रांची में झामुमो द्वारा ईडी के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरु, शहर बना छावनी।