By: Inextlive Desk |
Publish Date: Thu, 05 Oct 2023 19:51:34 (IST)
गजब! स्ट्रिक्ट डाइट के कारण कई बार बेहोश हुईं ये एक्ट्रेसेस, देखें जरा! लिजेंड्री बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की डेथ के 5 साल बाद अब उनके पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी की डेथ को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनने के बाद शायद आप भी शॅाक रह जाएंगे। बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी को हमेशा अच्छा और फिट दिखना होता था। इस वजह से वो कई कई दिनों तक खाना नहीं खाती थीं। दरअसल वो क्रैश डाइट करती थीं और इस हादसे के टाइम पर भी वो क्रैश डाइट पर थीं। शादी के बाद भी श्रीदेवी दो बार ब्लैकआउट हुई थीं। जिस पर डॉक्टर ने भी कहा था कि उन्हें ब्लड प्रेशर की शिकायत है पर श्रीदेवी ने कभी इस बात को सीरियसली नहीं लिया। हालांकि ये कोई पहला केस नही था। कई एक्ट्रेसेस परफेक्ट शेप में रहने के लिए क्रैश डाइट करती हैं।