By: Inextlive Desk |
Publish Date: Thu, 21 Sep 2023 21:27:43 (IST)
Delhi Metro में सजा Ganpati का दरबार, गाने पर झूमे लोग, वीडियो हुआ Viral | Sri Ganesha Deva! आजकल पूरे देश में गणपति उत्सव की धूम है तो ऐसे में दिल्ली मेट्रो भला कैसे पीछे रह सकती है। दिल्ली मेट्रो का जो नया वीडियो वायरल हो रहा है, वह लोगों की तारीफें बटोर रहा है। वीडियो में लड़कों की एक टोली ने मेट्रो कोच को एक स्टेज में तब्दील कर दिया और ऐसा माहौल बना दिया कि उनके गाने पर वहां बैठे लोग भी झूमने लगे। वीडियो में वो लोग गणपति बप्पा का श्री गणेशा देवा गाना गा रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके गाने पर झूम रहे, तालियां बजा रहे तो कुछ वीडियो बना रहे और तो और उनके साथ गा भी रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में यह माहौल देख ऐसा लग रहा मानो पूरा गणपति का दरबार सज गया हो। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर देखा जा रहा है।