By: Chandra Mohan Mishra |
Publish Date: Mon, 08 Mar 2021 21:25:28 (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वाराणसी में अस्सी घाट पर 1000 महिलाओं ने एक साथ पढ़ा शिव तांडव स्त्रोत! 8 मार्च 2021 के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वाराणसी के अस्सी घाट पर 1000 महिलाओं ने एक साथ शिव तांडव स्त्रोत का पाठ किया। काशी में अस्सी घाट पर देशभर से बड़ी संख्या में नारी शक्ति की जुटान एक अनोखे आयोजन के लिए हुई। गंगा नदी के तट पर शिव तांडव स्त्रोत के लयबद्ध आयोजन के लिए देश भर से महिलाएं काशी पहुंची और इस आयोजन में हिस्सा लिया। मुंबई की संस्था फाउंडेशन फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट इन एकेडमिक फील्ड की ओर से महिला दिवस पर यह अनोखा आयोजन किया गया।