By: Inextlive Desk |
Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 20:27:20 (IST)
World Toilet Day: बेशक आपने सोने और डायमंड से बनी कई चीजें देखी होंगी पर क्या कभी आपने इन चीजों से बना हुआ टॉयलेट देखा है। जी हां सोने और डायमंड से बना हुआ टॉयलेट। नही देखा ना... तो आज वर्ल्ड टॉयलेट डे पर जरूर देख लीजिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ठोस सोने से बने टॉयलेट में 40,815 हीरे जड़े हुए हैं, जो करीब 334 कैरेट के हैं। जिसे हॉन्गकॉन्ग की एक ज्वैलरी ब्रांड कोरोनेट ने बनाया है।