By: Inextlive Desk |
Publish Date: Fri, 07 Jul 2023 21:28:28 (IST)
Viral Pole Dance in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में मैं बेघर हूं गाने पर गर्ल्स ने किया पोल डांस। दिल्ली मेट्रो अक्सर सुर्खियों में बनी ही रहती है। सोशल मीडिया पर आएदिन दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो देखने को मिलते है। यहां पर कभी डांस तो कभी बिकनी गर्ल तो कभी कुछ कपल के किसिंग सीन वाले वीडियो वायरल हो चुके हैं। अब हाल ही में दिल्ली मेट्रो का ही एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो लड़कियां चलती मेट्रो में बाॅलीवुड के फेमस सांग मैं बेघर हूं गाने पर पोल डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख लोग हैरान हो रहे हैं। लड़कियों के पोल डांस के बाद से एक बार दिल्ली मेट्रो सुर्खियों में आ गयी है। कुछ लोग वायरल वीडियो की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं।