By: Chandra Mohan Mishra |
Updated Date: Thu, 11 Apr 2024 21:24:22 (IST)
Agra की ये मस्जिद, जिन्नों और बिल्लियों के लिए क्यों हुई मशहूर? इसका नाम है संदली मस्जिद जिसे लोग काली मस्जिद भी कहते हैं। पूरा आगरा शहर इसे बिल्लियों वाली मस्जिद के नाम से ही जानता है। ताजमहल के ईस्ट गेट के पास बनी संदली मस्जिद में रहती हैं कई दर्जन बिल्लियां। जानकारों का कहना है, जब से बनी मस्जिद तभी से यहां है बिल्लियों का बसेरा। तमाम लोग मानते हैं, यहां आने से पूरी होती हैं उनकी मुरादें। कुछ लोग प्रेत बाधा मिटाने आते हैं यहां, तभी इसे कहते हैं जिन्नों वाली मस्जिद। एएसआई के मुताबिक, यहां शाहजहां की 'संदली बेगम' का मकबरा भी है।