नारियल के छिलके से कैसे बनती है शानदार रस्सी, प्रोसेस देख लोग हैरान, वीडियो हो रहा वायरल। आजकल सोशल मीडिया पर आपको कई सारी ऐसी वीडियो देखने को मिल जाएगी, जो फैक्ट्री प्रोडक्शन से रिलेटेड होती है। इन वीडियोज में आपको कुछ न कुछ बनाने का तरीका दिखाया गया है। हाल ही में इंटरनेट पर ऐसी ही वीडियो वायरल हो रही है जिसमें नारियल की रस्सी बनाने का प्रोसेस दिखाया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नारियल के छिलके से रस्सी बनाई जाती है। इस दौरान कितने प्रोसेस होते है वो वीडियो में आप सब देख सकते हैं। इस प्रोसेस को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल जिस नारियल को पीने के बाद आप कूड़ा समझ कर फेंक देते है, उसी नारियल के वेस्टेज का यूज करके दमदार रस्सी तैयार की जाती हैं। जिसका इस्तेमाल तमाम जगहों पर होता है। नारियल के छिलके को छीलकर उसे 7 से 8 दिन सुखाया जाता है। उसके बाद इसको क्रशर मशीन में डालकर इनको ग्राइंड कर के महीन भूसा बनाकर तैयार किया जाता है। जिसके बाद रस्सी बनाने का मेन प्रोसेस शुरू होता है, जो आप वीडियो में देख सकते हैं।