By: Chandra Mohan Mishra |
Publish Date: Fri, 27 Jan 2023 23:02:29 (IST)
दुनिया के सबसे बड़े अमीरों की लिस्ट में गौतम अदाणी चाैथे से खिसककर सातवें स्थान पर आए। हिंडेनबर्ग ने रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। इसके बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का दौर जारी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अदाणी को करीब 1.32 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।